Thursday 22 November 2018


वसीम जाफर बने रणजी ट्रॉफी में 11,000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी

हाल ही में, घरेलू क्रिकेट में रन बटोरने वाले भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है। वह रणजी ट्रॉफी में 11,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। जाफर ने विदर्भ की तरफ से बड़ौदा के खिलाफ 153 रन की शानदार खेली और इस बीच 11,000 रन भी पूरे किए। जाफर ने इस बीच फैज फजल (151) के साथ 300 रन की साझेदारी की। यह चौथा अवसर है जब उन्होंने रणजी ट्रॉफी में 300 या इससे अधिक रन की साझेदारी की। इस मामले में उन्होंने विजय हजारे के रिकॉर्ड की बराबरी की। रणजी ट्रॉफी में जाफर के बाद सर्वाधिक रन मुंबई के उनके पूर्व साथी अमोल मजमूदार (9202) और मध्य प्रदेश के देवेंद्र बुंदेला (9201) ने बनाए हैं।

जाफर के नाम पर रणजी ट्राफी में सर्वाधिक 37 शतक और 81 अर्धशतक भी दर्ज हैं। चालीस वर्षीय वसीम जाफर रणजी ट्रॉफी में मुंबई की ओर से भी खेल चुके हैं। उन्होंने ओपनर की हैसियत से भारत की ओर से भी 31 टेस्ट मैच और दो वनडे खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम पर 34।1 के औसत से 1944 रन हैं, इस दौरान 212 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है। टेस्ट क्रिकेट में पांच शतक और 11 अर्धशतक वसीम जाफर के नाम पर दर्ज हैं। हालांकि वनडे इंटरनेशनल का उनका सफर बेहद छोटा रहा, दो वनडे में वे केवल 10 रन ही बना पाए।  

 

‘रेडियो कश्मीर - इन टाइम्स ऑफ पीस एंड वॉर’ नामक पुस्तक का विमोचन हुआ

हाल ही में, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने 20 नवंबर 2018 को नई दिल्ली में डॉ. राजेश भट्ट द्वारा लिखित “रेडियो कश्मीर - इन टाइम्स ऑफ पीस एंड वॉर” (रेडियो कश्मीर-शांति एवं युद्ध काल में) नामक पुस्तक का विमोचन किया। रेडियो कश्मी‍र - इन टाइम्स ऑफ पीस एंड वॉर नामक पुस्तक गहरे और विस्तृ्त शोध पर आधारित है तथा लेखक ने देश के कल्याण एवं सुरक्षा संबंधी विभिन्नॉ मुद्दों के मद्देनज़र सरकार और जनता के रणनीतिक हितों को सुरक्षित बनाने में मीडिया द्वारा निभाई गई अहम भूमिका को रेखांकित किया है।

वर्ष 1947 के बाद से सामाजिक और सांस्कृतिक ताने-बाने को कायम रखने में रेडियो कश्मीर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है, जिसे लेखक ने अपनी पुस्तक में पेश किया है। पुस्तक में देशवासियों की सेवा करने, खासतौर से इस क्षेत्र के लोगों की सेवा करने तथा राज्य के लोकतांत्रिक संस्थानों को मजबूत बनाने में रेडियो कश्मीर की भूमिका का भी उल्लेख है।  


भारत और अमेरिका के बीच ‘वज्र प्रहार’ नामक संयुक्त सैन्य अभ्यास आयोजित हुआ

 

हाल ही में, भारत व अमेरिका की सेना के संयुक्त युद्धाभ्यास “वज्र प्रहार-2018 का 19 नवम्बर 2018 को आरंभ हुआ। यह युद्धाभ्यास 2 दिसम्बर 2018 तक चलेगा। गौरतलब है कि एशिया की सबसे बड़ी व सेना की दक्षिण-पश्चिमी कमान द्वारा विश्व स्तरीय ट्रेनिंग नोड के रूप में स्थापित की गई महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत व अमेरिका की सेना संयुक्त युद्धाभ्यास कर रही है। एशिया की सबसे बड़ी व सेना की दक्षिण-पश्चिमी कमान द्वारा विश्व स्तरीय ट्रेनिंग नोड के रूप में स्थापित की गई महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में एक बार फिर भारत व अमेरिका की सेना संयुक्त युद्धाभ्यास कर रही है।  


पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार प्रदान किया गया

 

हाल ही में, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को 19 नवम्बर 2018 को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार प्रदान किया गया। पाठकों को बता दे की पूर्व प्रधान न्यायाधीश टी एस ठाकुर ने मनमोहन सिंह को यह पुरस्कार वर्ष 2017 के लिए प्रदान किया। यह पुरस्कार इंदिरा गांधी स्मृति न्यास द्वारा ‘शांति, निरस्त्रीकरण एवं विकास’ के लिए काम करने वाले व्यक्तियों, समूहों एवं संस्थाओं को दिया जाता है। यह पुरस्कार पूर्व प्रधानमंत्री को समाजसेवा, निरस्त्रीकरण व विकास के कार्य में अहम योगदान देने के लिए दिया गया।
 

 

No comments:

Post a Comment